shobhit University Gangoh
 

कामांधु युवकों ने मासूम को बनाया हवश का शिकार

कामांधु युवकों ने मासूम को बनाया हवश का शिकार
  • सहारनपुर में तीतरो पुलिस द्वारा पकड़े गए वांछित आरोपी।

तीतरों। थाना तीतरों क्षेत्रांतर्गत गांव रोशनपुर उर्फ चंदपुरा में कामांध युवकों ने एक मासूम बालक को अपनी हवश का शिकार बना लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार तीतरो क्षेत्रांतर्गत गांव रोशनपुर उर्फ चंदपुरा में एक मासूम बालक अपने बालकों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले बेसर पुत्र इलियास व फाजिल पुत्र यामीन उसे बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गए और दोनों कामांध युवकों ने बच्चे को अपनी हवश का शिकार बना लिया।

पीडि़त बालक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा-377 आईपीसी व पोक्सो एक्ट की धारा-5जी/6 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया तथा दोनों आरोपियों बेसर व फाजिल को गिरफ्तार कर लिया।

 

Jamia Tibbia