पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की पटरी पर दौड़ रहा देश: बेनीवाल

- भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का देवबन्द आगमन पर भाजपाइयों ने फूल मालाएं परहनकर स्वागत किया।
देवबंद [24CN] : सोमवार को जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हाइवे स्थित टोल प्लाजा पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल स्वागत किया। डा. महेंद्र सैनी ने पटका और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। साथ ही उन्हें स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा भी भेंट की। इस दौरान मोहित बेनीवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश प्रदेश विकास की पटरी पर दौड़ रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देने का आह्वान किया। स्वागत करने वालो में जिला महामंत्री डा. पवन सवई, सह जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता, जिला मंत्री विपिन भारतीय, वैभव अग्रवाल, अवि त्यागी, राकेश गांगुली, गगन मित्तल, निखिल अग्रवाल, कुलदीप सैनी, विजित त्यागी, संदीप सैनी आदि शामिल रहे।