उप आबकारी आयुक्त ने किया नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन
- सहारनपुर में नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करते उप आबकारी आयुक्त।
सहारनपुर। उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने नवाबगंज स्थित सहायक आबकारी आयुक्त के लिए तैयार किए गए नवनिर्मित कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि सहारनपुर मंडल में पांच सहायक आबकारी आयुक्त नियुक्त हैं जिनके लिए कार्यालयों की पर्याप्त जगह नहीं थी। इसी को देखते हुए नए कार्यालय बनाए गए और आज मेरे द्वारा इन कार्यालयों का उद्घाटन किया जाना गर्व की बात है।
इस अवसर पर उप आबकारी आयुक्त ने अधीनस्थ अधिकारियों का आह्वान किया कि तीनों जिलों में किसी भी तरह की शराब की अवैध तस्करी, कच्ची शराब का निर्माण एवं शराब की दुकानों पर अनियमिताएं नहीं पाई जानी चाहिए। सभी सहायक आबकारी आयुक्त अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी अभियान चलाकर इस अवैध धंधें पर अंकुश लगाने का काम करें तथा इस धंधे में संलिप्त अपराधियों को जेल भेजने का काम करें।
इस दौरान सहायक आबकारी आयुक्त अवधेश वर्मा, सहायक आबकारी आयुक्त हरिशंकर शुक्ल, सहायक आबकारी आयुक्त विशाल वर्मा, आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा, आबकारी निरीक्षक राजकमल सिंह चैहान, आबकारी निरीक्षक पंकज सिंह चैहान, आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक विकास यादव, आबकारी निरीक्षक अक्षय चैधरी, यूपी एक्साइज कांस्टेबल संगठन के अध्यक्ष भीम सिंह, नईमुद्दीन, मेघना, परविंदर कौर, शशांक आदि मौजूद रहे।
