डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गाजीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हम लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की 80 में से 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। भाजपा 400 सीटों के साथ सरकार बनाएगी।
गाजीपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं। वह पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान के निधन से क्षति हुई है। वाराणसी कमिश्नरी मेरे अधीन है।
2024 में किसी भी हाल में जिले में कमल खिलाना है। वर्ष 2022 के चुनाव हम नहीं जीत पाए। यहां 2014 में विजय यात्रा शुरू हुई थी। लोकसभा चुनाव में विस् में हार का ब्याज सहित चुकता करनी है। सपा को मैं समाप्त वादी पार्टी है।वह डूबता हुआ जहाज है।समाज में वह वैमनष्यता फैलाने वाली पार्टी है।
कांग्रेस भ्रष्टाचार की जन्मदाता है। राहुल के भाषण पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका जन्म ही भ्रष्टाचार से हुआ है। आज कांग्रेस मुक्त भारत की ओर देश बढ़ रहा है। सपा गुंडागर्दी की पार्टी है।सपा में विकास की योजनाएं कागज पर आती थी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी।
कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जिनकी जगह जेल में है वह जनप्रतिनिधि बनकर विकास रोक रहे है। मनोज सिन्हा के कार्यकाल में जितना विकास हुआ उतना कभी नहीं हुआ। सपा व कांग्रेस चंद जिलों का ही विकास करती थी। आज 75 जिलों मे बिना भेदभाव के विकास हो रहा है।
भाजपा सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित सरकार है। भाजपा सरकार में दिल्ली से भेजा गया पैसा गायब नहीं होता। आगामी लोकसभा में सभी 80 सीटे भाजपा जीतेगी। 400 पार के साथ भाजपा सरकार बनाएगी। विपक्ष के जहर फैलाने को जनता जान चुकी है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई पर उनको दर्द होता है।