उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज पहुंचेंगे सहारनपुर

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज पहुंचेंगे सहारनपुर
  • सहारनपुर में उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य के जनसभा स्थल की तैयारियों का जायजा लेते भाजपाई।

सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल (आज) सहारनपुर पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद मानकमऊ बस स्टैंड पर विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। आज भाजपा पदाधिकारियों ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था में जुटे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल (आज) सहारनपुर पहुचेंगे।

उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एक ओर जहां जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य के आगमन पर होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में आज भाजपा पदाधिकारियों द्वारा जनसभा स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।