देवबंद के इन्जिनियिरिंग के होनहार छात्र ने बनाई मिनी जीप, जो केवल बिजली से चलेगी

देवबंद के इन्जिनियिरिंग के होनहार छात्र ने बनाई मिनी जीप, जो केवल बिजली से चलेगी
  • जीप पूरे नगर में बनी आकर्षण का केन्द्र, खर्च मात्र दो लाख रूपये

देवबंद [24CN]: हिन्दुस्तान में होनहारों की कोई कमी नही है देवबंद के ही एक इंजीनियरिंग के होनहार स्टूडेंट और उसके परिवार ने मिलकर एक ऐसी मिनी जीप बना डाली जो न केवल बिजली से चलेगी बल्कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से भी छुटकारा दिला रही है। देवबंद में जब इस जीप को पहली बार नगर मे घुमाया गया और यह जीप पूरे नगर में लोगों का आकर्षण का केन्द्र बनी रही।

देवबंद मे वेल्डिंग का कारखाना चलाने वाले राशिद कमाल ने बताया कि इस जीप को उनके पुत्र हैदर अली जो जालंधर यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग कर रहे हैं उन्होंने डिजाइन किया है और मैंने तथा मजहर भाई ने मिलकर आयरन पाइप सीट से इसको बनाया है। राशिद कमाल ने बताया कि इस जीप को बनाने में डेढ़ महीना का समय लगा। इसको, इलेक्ट्रिकल वाइकल मिनी जीप नाम दिया गया है उन्होंने बताया कि इससे ना प्रदूषण को खतरा है और ना ही इसकी आवाज है। यह छोटी गलियों में भी आसानी के साथ जा सकती है राशिद कमाल ने बताया कि जीप के अंदर 4 बैटरी है जो 7 घंटे में चार्जिंग हो जाती है एक बार चार्ज होने के बाद जीप 100 किलोमीटर तक चलेगी’ उन्होंने बताया कि इस जीप में कोई गियर सिस्टम नहीं है केवल रेस और ब्रेक है इसे कोई भी व्यक्ति मामूली प्रशिक्षण के बाद आसानी के साथ चला सकता है। बताया कि इस जीप की अधिकतम रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटा है।

राशिद कमाल ने बताया कि इस मिनी जीप की लंबाई 2 मीटर और चैड़ाई 1 मीटर है, और इसके निर्माण में करीब सवा दो लाख रूपये का खर्च आया है  यह 4 सीटर है। उन्होंने बताया कि वह इस जीप को व्यावसायिक तौर पर मार्केट में उतारना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने सभी नियम और आवश्यक प्रावधानों को पूरा कर लिया है।