shobhit University Gangoh
 

गन्ने की सर्वाधिक उपज के लिये देवबंद के प्रगतिशील किसान मुकेश त्यागी हुए सम्मानित

गन्ने की सर्वाधिक उपज के लिये देवबंद के प्रगतिशील किसान मुकेश त्यागी हुए सम्मानित
प्रगतिशील किसान, मुकेश त्यागी
  • विकास भवन में गन्ना किसानो को किया गया सम्मानित

सहारनपुर [इंद्रेश त्यागी]। किसान दिवस के मौके पर जनपद में गन्ने की सर्वाधिक उपज लेने वाले प्रगतिशील किसान मुकेश त्यागी को सम्मानित किया गया।

भूतपूर्व प्रधान मंत्री चौ. चरण सिंह के जन्मदिवस के मौके पर आयोजित किसान सम्मान दिवस में देवबंद क्षेत्र के कुरडी गावं के निवासी मुकेश त्यागी को को 238 गन्ने की सर्वाधिक फसल का उत्पादन करने पर गन्ना विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र व शाल ओढाकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा0 महेंद्र सैनी ने कहा कि प्रदेश मे योगी आदित्यनाथ के नेर्तत्व में प्रदेश सरकार किसाना हित मे काम कर रही है।

विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि आज किसान खुशहाल है। आमजनता को प्रदेश सरकार की जनकल्याण योजनाओ का लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि इस किसान सम्मान समारोह से किसानो को अपनी उपज बढाने मे प्रोत्साहन मिलेगा। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी एम एम त्रिपाठी, कृषिनिदेशक सचिव व मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Jamia Tibbia