देवबंद: सोमवार की सुबह हुई बारिश ने किया नगर को पानी पानी

- नगर के अनेक मौहल्ले हुऐ जलमग्न, लोगों के घरों में घुसा गंदा पानी
देवबंद [24CN]: सोमवार को हुई बारिश से नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही उस समय उजागर हो गयी जब बारिश से नाले ओवरफ्लो होने से लोगों के घरों में पानी गन्दा पानी घुस गया। जिसके बाद वह पालिका को कोसते हुऐ गन्दे पानी को अपने घरों से निकालने लगे। बारिश के कारण सड़कों में दो दो फुट तक पानी भर जाता है। इस सम्बन्ध में लोगों ने उपजिलाधिकारी से मांग की कि नालो की सफाई के नाम पर ढोंग करने वाले पालिका कर्मचारीयों व अधिकारीयों के खिलाफ कार्यवाही की जाये।
सोमवार को सुबह प्रातः हुई वर्षा के कारण नगर के रविदास मार्ग, मोहल्ला नेचलगढ़, गुर्जरवाड़ा, कायस्थवाड़ा नेचलगढ सहित कई इलाकों में जलभराव होने से जहां लोगों को आने जाने में भारी कठिनाई का सामना करना करना पड़ा। वही मोहल्ला रविदास मार्ग, में गंदा पानी लोगों के घरों ,में भर गया भर गया है। इस संबंध में जब भी नगर पालिका प्रशासन से बात की जाती है तो उनका यही कहना होता है की उनके द्वारा तो नगर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगरपालिका के अस्थाई सफाई कर्मचारियों के अलावा और भी कर्मचारियों को लगाकर नालों की समय-समय पर सफाई की जाती रही है। नगर पालिका अधिकारियों के झूठ का भांडाफोड़ सोमवार की सुबह की वर्षा में हो चुका है।
उधर, नगरवासियों ने उपजिलाधिकारी देवबंद से मांग की है कि वह नगर पालिका प्रशासन को नालो की सफाई का ढोंग करने वाले पालिका कर्मचारीयों एंव अधिकारीयों के खिलाफ कार्यवाही करें और नगर को जलभराव की समस्या छुटकारा दिलाने की मांग करें।