देवबंद पुलिस ने की मानवता की मिशाल पेश, ढाई वर्षीय मासूम को माॅ से मिलाया

- घर से खेलते समय लापता हो गई थी मासूम, मामा के यंहा पर आई हुई थी ढाई साल की मासूम बच्ची
देवबंद [24CN]: मामा के घर से लापता हुई ढाई वर्षीय मासूम बच्ची पुलिस को मिल गई। पुलिस ने माॅ को बुलाकर बच्ची को उनके सूपुर्द कर दिया। बच्ची को सकुशल देखकर परिवार की खुशी का ठिकाना नही रहा और कोतवाली से खुशी-खुशी बच्ची को लेकर चले गये।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के गांव पलडी निवासी नौशाद की ढाई वर्षीय पुत्री लीबा माॅ सितारा के साथ देवबंद अपने मामा नौशाद के घर मौहल्ला छिम्पीवाडा में आई हुई थी। सोमवार को दोपहर लीबा घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई। जिसके बाद घरवालो ने उसकी तलाश शूरू की। लेकिन उसका पता नही चल पाया। लीबा अपने मामा के घर से भटककर नगर के एमबीडी चैक पर पहुंच गई। जहंा डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मीयांेने उसे रोते हुऐ देखा तो कोतवाली मे ले आये। बच्ची के बारे में जानकारी के प्रयास शूरू किये। पुलिस ने बच्ची के घर का पता लगाने के लिए सोशल मिडिया का सहारा लिया। देर शाम बच्ची के बारे में पुलिस ने पता लगा लिया। उसके परिजनो को बच्ची सकुशल होने की सूचना दी। लीबा की माॅ सितारा और रिश्तेदार कोतवाली पहुंच गये। पुलिस ने लीबा को उनको सूपुर्द कर दिया। बच्ची को सकुशल देखकर परिवार वालो ने पुलिस को धन्यवाद किया।