देवबंद सरकारी अस्पताल को मिली 108 एम्बुलेंस गाडी, हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

- प्रदेश की योगी सरकार जनता की स्वास्थय सेवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाऐं: सुखपाल सिंह
देवबंद [24CN]: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता को एमरजेंसी स्वास्थय सुविधाओं का लाभा पहुंचाने के लिए चलाई जा रही 108 एम्बुलेंस योजना के तहत देवबंद के सरकारी अस्पताल को एक एम्बुलेंस आंवटित की गई। जिसको शुक्रवार को हरी झंण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
प्रदेश की योगी सरकार द्वारा आम जनता की एमरजेंसी स्वास्थय सेवाओं के लिए चलाई जा रही 108 एम्बुलेंस योजना के अन्र्तगत सरकारी अस्पताल को एक एम्बुलेंस दी गई। जिसका शुक्रवार को एसडीएम दीपक कुमार और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा0 सुखपाल सिंह ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर उदघाटन किया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर डा0 सुखपाल सिंह ने प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनता की स्वास्थय सेवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुऐ बताया कि प्रदेश की सरकार प्रदेश की जनता को अच्छी से अच्छी सेवाऐं देने के लिए सभी प्रयास कर रही है। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी अजय त्यागी, 108 एम्बुलेंस के जिला प्रभारी जितेन्द्र कुमार, रवीन्द्र कुमार, मोतीलाल, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।