देवबंद: भाजपा ने बैठक कर नागरिक संशोधन कानून पर दी जानकारी

नागरिक संशोधन बिल व सीएबी के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रहा विपक्ष: राजीव गर्ग

कानून से भारत निवासी हिन्दू या मुस्लिम समाज के लोगों पर नही पडेगा कोई प्रभाव

देवबंद: भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक मौहल्ला कायस्थवाडा मंे सम्पन्न हुई जिसमें हिन्दू और मुस्लिम समाज के लोगों को नागरिक संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी गई।

नागरिक संशोधन कानून के बारे में जानकारी देते हुऐ भाजपा नगर मंण्डल प्रभारी राजीव गर्ग ने बताया कि इस कानून के बारे में आम आदमी को विपक्षीदल भ्रमित कर रहे है। जबकि इस कानून से भारत निवासी हिन्दू या मुस्लिम समाज के लोगों पर कोई प्रभाव नही पडेगा। उन्होने कहा कि सीएबी नागरिकता देने वाला कानून है इस कानून में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यकों को कानून के मुताबिक नागरिकता दी जायेगी एंव एनआरसी में जैसे पहले जनगणना की जाती थी जिसमें नाम, जाति, एंव निवास के बारे जानकारी की जाती है उससे ज्यादा कुछ नही है। कहा कि यह किसी धर्म के खिलाफ नही है इसलिये सभी जागरूक लोग अपने समय में से एक घंटा निकाल अपने मौहल्ले एंव वार्ड के लोगों नागरिक संशोधन कानून के बारे में विस्तार से बताये।

बैठक की अध्यक्षता डा0 कल्याण सिंह एंव संचालन राजकुमार राणा द्वारा किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त नगरध्यक्ष विपिन गर्ग का चैधरी ओमपाल सिंह, डा0 बी0पी0 सिंह, रामकला सैनी, मा0 हाजी हनीफ ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। बैठक मंे कृष्ण दत्त शर्मा, जसबीर मलिक, इमरान असंारी, अभिषेक त्यागी, अमित जाटव, सुशील जाटव, मुकेश राणा, खेमकरण कश्यप, राजपाल जाटव, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे