दिल्ली में डेंगू ने बरपाया कहर, बीते हफ्ते सामने आए 472 मामले, इस साल इतने लोग गंवा चुके जान
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते एक हफ्ते में डेंगू के 472 मामले सामने आए हैं। इस साल अब तक डेंगू से 3 मौतें भी हुई हैं। इस साल अब तक कुल 4533 मामले सामने आ चुके हैं। ये जानकारी दिल्ली नगर निगम ने दी है।
कॉपी अपडेट हो रही है…