• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मध्‍य प्रदेश में भी बढ़े डेंगू के मामले, यूपी में मौतों का सिलसिला जारी, दिल्‍ली में एक हफ्ते में 140 केस

  • October 12, 2021
मध्‍य प्रदेश में भी बढ़े डेंगू के मामले, यूपी में मौतों का सिलसिला जारी, दिल्‍ली में एक हफ्ते में 140 केस
  • देश के कई राज्‍य इन दिनों डेंगू के बढ़ते प्रकोप से जूझ रहे हैं। यूपी के कई जिलों में हालात अच्‍छे नहीं हैं। वहीं मध्‍य प्रदेश में भी मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। पढ़ें यह रिपोर्ट…

नई दिल्‍ली। देश के कई राज्‍य इन दिनों डेंगू के बढ़ते प्रकोप से जूझ रहे हैं। उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में हालात अच्‍छे नहीं हैं। वहीं मध्‍य प्रदेश में भी मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। अकेले ग्‍वालियर जिले में डेंगू मामलों की संख्या अब तक 500 पहुंच गई है। सितंबर-अक्टूबर में मामले ज़्यादा आए हैं। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में इस साल नौ अक्टूबर तक डेंगू के कम से कम 480 मामले सामने आए हैं। इनमें से करीब 140 मरीज अक्टूबर में ही मिले हैं।

शिवराज ने चलाया अभियान 

मामलों की रोकथाम के लिए 15 सितंबर 2021 को मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने डेंगू पर प्रहार अभियान प्रारंभ किया है। इसके तहत सभी जिलों में डेंगू के संबंध में सावधानी, बचाव एवं रोकथाम के उपायों का निरंतर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। डेंगू के प्रकोप वाले क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

ग्‍वालियर में घर-घर जाकर होगा सर्वे

जबलपुर जिले में डेंगू की स्थिति नियंत्रण में है लेकिन ग्वालियर जिले में मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए क्षेत्रवार एंटी लार्वा सर्वे टीम का गठन किया गया है। नगर-निगम से टाइअप करके पूरे 66 वार्डों में टीम बनाई गई हैं। ग्वालियर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनीष शर्मा ने बताया कि जिले में नर्सिंग स्टाफ की ओर से घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा

दिल्‍ली में एक हफ्ते में 140 मामले

समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्‍ली में डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। दो अक्टूबर तक कुल मामलों की संख्या 341 थी लेकिन बीते एक हफ्ते में ही करीब 140 मामले सामने आए हैं। निकाय अधिकारियों की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल सितंबर महीने में कुल 217 मामले सामने आए जो पिछले तीन वर्षों के दौरान इस महीने के आंकड़ों से ज्यादा हैं।

क्‍या कहते हैं पिछले आंकड़े

रिपोर्ट के मुताबिक राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में इस साल नौ अक्टूबर तक डेंगू के 480 मामले सामने आए जो कि 2018 के बाद से इस अवधि के दौरन सबसे ज्यादा हैं। यदि बीते तीन वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक जनवरी से नौ अक्टूबर के बीच के 316 केस (साल 2020), 467 केस (साल 2019), केस 830 (साल 2018) थे। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में दिल्‍ली में कुल 1,072 मामले सामने आए थे जबकि एक व्‍यक्ति की मौत हो गई थी।

यूपी में कहर बरकरार

ब्रज में पिछले 24 घंटे में बुखार से 25 और लोगों की मृत्यु हो गई है। कासगंज में सात, एटा में चार, फिरोजाबाद व हाथरस में छह-छह और आगरा में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। इनमें नौ बच्चे शामिल हैं। फिरोजाबाद में अलग-अलग स्थानों पर छह बच्चों की मृत्यु हो गई। कासगंज में सोमवार को मासूम सहित सात लोगों की बुखार से मौत हुई है। अलीगढ़ में सोमवार को 36 नए मरीज मिले। इसके साथ ही अलीगढ़ जिले में डेंगू रोगियों की संख्या करीब 400 पहुंच गई है। हाथरस में छह और एटा में बुखार से चार लोगों की मौत हो गई।

 

 


Post navigation

Prev
Next
हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

  • March 3, 2026
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त

खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त

  • March 3, 2026
तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

  • March 3, 2026
‘जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं’, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले के बाद ट्रंप का यू-टर्न

‘जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं’, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले के बाद ट्रंप का यू-टर्न

  • March 3, 2026
संजू सैमसन को लेकर कैफ ने कही दिल छू लेने वाली बात, साउथ अफ्रीका से मिली हार को किया याद

संजू सैमसन को लेकर कैफ ने कही दिल छू लेने वाली बात, साउथ अफ्रीका से मिली हार को किया याद

  • March 3, 2026
कट्टरपंथी संदेशों से भरा जीशान का इंस्टाग्राम, खुद को बताया है इस्लामिक स्पीकर; गुलफाम पर भी 1 लाख का इनाम घोषित

कट्टरपंथी संदेशों से भरा जीशान का इंस्टाग्राम, खुद को बताया है इस्लामिक स्पीकर; गुलफाम पर भी 1 लाख का इनाम घोषित

  • March 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा March 3, 2026
  • PM Modi अब तो बोलिए! खामेनेई की मौत पर राहुल गांधी का सवाल- क्या हत्या का समर्थन करते हैं? March 3, 2026
  • खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त March 3, 2026
  • BJP ने राज्यसभा के लिए घोषित किए 9 नाम, नितिन नवीन का नाम भी शामिल March 3, 2026
  • तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा March 3, 2026
  • ‘जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं’, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले के बाद ट्रंप का यू-टर्न March 3, 2026
  • ‘खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी खलती है’, सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला March 3, 2026
  • संजू सैमसन को लेकर कैफ ने कही दिल छू लेने वाली बात, साउथ अफ्रीका से मिली हार को किया याद March 3, 2026
  • ‘होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं’, बोले- CM योगी आदित्यनाथ March 3, 2026
  • ईरान के भीषण पलटवार से सुलग रहा मिडिल ईस्ट, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- इन देशों से तुरंत निकलो March 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez