पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर किया प्रदर्शन
- सहारनपुर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी करते रेल व राज्य कर्मचारी।
सहारनपुर। नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े रेल व राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली व नई पेंशन स्कीम के विरोध में नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया तथा पुरानी पेंशन बहाली होने तक संघर्ष जारी रखने की घोषणा की। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नार्दर्न रेलवे मैन्स यूनियन व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े रेल व राज्य कर्मवारी रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्र हुए तथा मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए काम. परमजीत सिंह, नीरज कुमार व अशोक कुमार मलिक ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करे और एनपीएस को तत्काल बंद करें। एनपीएस के कारण कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने कहा कि पेशन कर्मचारियों का हक है क्योंकि वह अपने जीवन का अमूल्य समय सरकार को देता है जिसके बदले में सरकार उसे सेवानिवृत्त होने पर पेंशन देती है ताकि वह अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों में विश्वनाथ गुप्ता, सरदार सिंह, शकील अहमद, सन्नी पंवार, प्रदीप कुमार, श्रवण सिंह, अरविंद कुमार अठवाल, कुलदीप, संजय शर्मा, सलीम अहमद खान, सज्जाद हुसैन, सुधीर कुमार, अंकित कुमार, राजकुमार, पवन कुमार, परमेश कुमार, मुकेश कुमार, दीपक खंडूरी, राजीव शर्मा, आकांक्षा पंवार, पूजा, बिजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
