मांगों के खिलाफ परियोजना प्रबंधक कार्यालय पर किया प्रदर्शन

मांगों के खिलाफ परियोजना प्रबंधक कार्यालय पर किया प्रदर्शन
  • सहारनपुर में जल निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करते जल निगम कर्मचारी।

सहारनपुर [24CN] । उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के बैनर तले जल निगम कर्मियों ने पिछले पांच माह से वेतन न मिलने के विरोध में परियोजना प्रबंधक के कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा अपनी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के बैनर तले जल निगम कर्मचारी गांधी पार्क स्थित परियोजना प्रबंधक के कार्यालय पर एकत्र हुए तथा मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए अरविंद शर्मा ने कहा कि जनपद सहारनपुर में ग्रामीण जलापूर्ति की 31 योजनाएं, एमएचडीपी की 20 योजनाएं, जल निगम द्वारा अनुरक्षित 84 योजनाओं के साथ-साथ नमामि गंगे व स्मार्ट सिटी का कार्य होने के बावजूद भी कर्मचारियों की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि जनपद सहारनपुर में 55 फील्ड कर्मचारी, 9 जूनियर इंजीनियर, 4 सहायक अभियंता, 6 लिपिक ग्रेड के कर्मचारी ही कार्यरत हैं।

सह संयोजक पवन कुमार ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जाती तो कार्य बहिष्कार जैसा निर्णय लेने को बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों को अरूण कुमार, सेठू सिंह, सतीश कुमार, मजहर अब्बास ने भी सम्बोधित किया। प्रदर्शनकारियों में रविंद्र कुमार, अश्विनी गोयल, राजपाल, रणवीर सिंह, कमलेश, अब्दुल सत्तार, सुनील कुमार, प्रीति गुप्ता, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार, अभय सिंह, सुरेंद्र, सीताराम, कृपाल सिंह, सहदेव, रामकिशन, पवन कुमार, विजयपाल, शिवकुमार, गफ्फार, चंदर सिंह, विष्णु गुप्ता आदि शामिल रहे।

यह भी पढे >> कंगना रनोट एक बार फिर आईं मुश्किलों में, एक्ट्रेस के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट (24city.news)