US हाउस पर डेमोक्रेट्स का कंट्रोल, ट्रंप ने स्वीकार की हार, बोले- साथ काम करने के लिए तैयार
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजों को लेकर सियासी हलचल तेज है. रिपब्लिकन पार्टी पर हार का खतरा मंडरा रहा है और डेमोक्रेट्स के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बहुमत हासिल करने के करीब हैं. इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत होती है, तो भी वे नतीजों को स्वीकार करेंगे और उनके साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं.
बता दें कि अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के लिए जल्दी ही आधिकारिक नतीजे घोषित होने वाले हैं. सीनेट और हाउस दोनों सदनों में विपक्ष यानी डेमोक्रेट्स कब्जा करने के करीब है. इसी बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी हार स्वीकार की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे मिडटर्म चुनाव के नतीजों को स्वीकार करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अगर डेमोक्रेट्स जीतकर हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स पर नियंत्रण हासिल करते हैं, तो वे उनके साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं.
ट्रंप साथ काम करने को हुए तैयार
न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मैं चुनाव के नतीजों को पूरी तरह स्वीकार करने के लिए तैयार हूं. हम डेमोक्रेट्स के साथ काम करेंगे और उनके साथ मिलकर समाधान निकालने की कोशिश करेंगे. दरअसल, मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की आशंका जताई जा रही है. अनुमान है कि डेमोक्रेट्स प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में बहुमत हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा सीनेट में भी उनकी स्थिति मजबूत होने की संभावना है. ऐसे में चुनाव के बाद अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स की ताकत बढ़ सकती है.
