लोकतंत्र सैनानी बालेश्वर कुमार शास्त्री का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

- पूर्व पालिकाध्यक्ष व लोकतंत्र सैनानी बालेश्वर कुमार शास्त्री राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर सैंकडों की संख्या मे गणमान्य व्यक्तियों ने अंितम विदायी दी ।
नकुड [इंद्रेश त्यागी]। लोकतंत्र सैनानी बालेश्वर कुमार शास्त्री का आज सुबह यमुनानगर के एक अस्पताल में निधन हो गया था। बालेश्वर कुमार शास्त्री विगत काफी समय से बिमार चल रहे थे। आज शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सशस्त्र बल के जवानों ने उन्हे सलामी दी । साथ ही राष्टरीय ध्वज के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली गयी।
इस अवसर पर सीओ अरविंद कुमार सिह व तहसीलदार देवेंद्र कुमार सिह भाजपा नेता शिवकुमार गुप्ता, पालिकाध्यक्ष शाहनवाज खान, पवनसिंह राठौर, मनोज गोयल , चंद्र शेखरमित्तल संजीव चैधरी, हरपालसिंह कपूर, इंद्रेश त्यागी, देवकुमार त्यागी, महेश कुमार भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा , भुपेंद्र गोयल आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।