मुख्य अभियंता से की समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग

मुख्य अभियंता से की समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग
  • सहारनपुर में मुख्य अभियंता वितरण खंड को पुष्प गुच्छ भेंट करते उद्यमी।

सहारनपुर [24CN]। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी के नेतृत्व में संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।

संस्था अध्यक्ष श्री मिगलानी आज शिष्टमंडल के साथ मुख्य अभियंता ए. के. आत्रेय से दिल्ली रोड स्थित उनके कार्यालय मिले और अंगवस्त्र पहना व पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका सम्मान करते हुए उन्हें उद्यमियों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उन इकाइयों को इलैक्ट्रिसिटी ड्यूटी में 7.5 प्रतिशत की छूट का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि वर्ष 2010 के बाद स्थापित इकाइयों को यह छूट स्वतरू ही मिलनी चाहिए।

संस्था का सुझाव है कि विभाग द्वारा उद्यमी को कनेक्शन देते समय सभी दस्तावेजों को पूर्ण करा लिया जाए तो उधमी को इलेक्ट्रिसिटी छूट उद्योग चलते ही मिल जाएगी। उन्होंने देहरादून रोड औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत ट्रिपिंग की समस्या व पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत समस्याओं से भी अवगत कराया गया।

मुख्य अभियंता श्री आत्रेय ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि जो समस्याएं चाहें इलेक्ट्रिसिटी की हो या ड्यूटी 7.5 प्रतिशत छूट से संबंधित अथवा देहरादून रोड औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत ट्रिपिंग की समस्याएं हो उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। शिष्टमंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एच. एस. चड्ढा, महासचिव मंजीत सिंह अरोड़ा, उपाध्यक्ष संजय कपूर, संजय गुप्ता, गौरव जैन, अनुभव शर्मा, संजय यादव, एम.पी. सिंह गौतम शंकर सिंघल, सुशील भारद्वाज आदि सदस्य शामिल रहे।