पीजीआई पिलखनी में सम्पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
- सहारनपुर में मेडिकल कालेज में प्रदर्शन करते जनता देश संगठन से जुड़े कार्यकर्ता।
सहारनपुर। जनता देश संगठन ने शैखुल हिन्द मौलाना मेडिकल कालेज पिलखनी को बहाल करने के लिए आज प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भेजकर मेडिकल कालेज में सभी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। जनता देश संगठन से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता आज पिलखनी स्थित शेखुल ंिदम मौलाना मेडिकल कालेज पहुंचे तथा अपनी मांगों में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पीजीआई को बने लगभग 15 वर्ष बीत चुके हैं जबकि आज तक भी यह सम्पूर्ण सुविधाओं से वंचित है। जिस कारण सहारनपुरवासियों को उचित इलाज के लिए चण्डीगढ़, दिल्ली, ऋषिकेश, देहरादून, बराडा आदि दूरदराज के स्थानों पर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पीजीआई पिलखनी में आम जनता को समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि इस हेतु जनता देश संगठन ने 1 सितम्बर 2021 से सहारनपुर में न सिर्फ हस्ताक्षर अभियान चलाया बल्कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजे। लेकिन आज तक भी इस ओर कोई ठोस नहीं उठाया गया। संगठन ने पीजीआई को सम्पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने की जोरदार मांग की। इस दौरान संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार फौजी, अशोक यादव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
