पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक में पश्चिम को अलग राज्य बनाने की मांग

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक में पश्चिम को अलग राज्य बनाने की मांग
  • पश्चिम प्रदेश का निर्माण होने से ही बढ़ती समस्याओं से निजात मिल सकेगी: भगत सिंह

देवबंद [24CN] : पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय आज बिहार के बराबर हो गई है। जबकि छोटे राज्य हरियाणा व उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति आय उत्तर प्रदेश से ४ गुणा अधिक है। जिस दिन पृथक पश्चिम प्रदेश बनेगा उस दिन यहां की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय देश ही नहीं दुनिया में सर्वाधिक होगी।

रविवार को सहकारी गन्ना समिति में हुई बैठक में वर्मा ने कहा कि पश्चिमी यूपी के विकास के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। प्रदेश के २६ जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण होने से ही बढ़ती समस्याओं से निजात मिल सकेगी। कहा कि पश्चिम के किसानों, मजदूरों, युवाओं, व्यापारियों और बुद्धिजीवी वर्ग को एकजुट होकर पृथक पश्चिम प्रदेश के निर्माण के संघर्ष करना चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद असद कासमी, प्रदेश सचिव विनोद सैनी, डा. पहल सिंह, गुलविंदर सिंह बंटी, डा. अरशद, बदर आलम, कैसर आलम, हाजी सुलेमान, अरविंद चैधरी, हरपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, रियासत पहलवान, रविंद्र प्रधान, सुधीर चैधरी, यशपाल त्यागी, नीरज सैनी और सुभाष त्यागी मौजूद रहे।