भगतसिंह वर्मा को एमएसपी सुपर कमेटी का सदस्य बनाने की मांग
सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान यूनियन वर्मा के सहसंयोजक रविंद्र चौधरी ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारत में अन्नदाता किसान लगातार सरकार की गलत नीतियों के कारण कर्जबंद होकर आत्महत्या करने को मजबूर है। देश के अन्नदाता किसानों की क्रय शक्ति बढऩे से ही देश आर्थिक रूप से मजबूत हो सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री व कृषि मंत्री से किसान नेता व भाकियू वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगतसिंह वर्मा को एमएसपी सुपर गारंटी कमेटी में सदस्य बनाने की मांग की।
रविंद्र चौधरी आज यहां पेपर मिल रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान नेता भगतसिंह वर्मा विगत 40 वर्षों से लगातार चौ. चरणसिंह व चौ. महेंद्र सिंह टिकैत जैसे नेताओं के साथ काम करते हुए निरंतर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व किसान यूनियन वर्मा के माध्यम से देश के अन्नदाता किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। भगतसिंह वर्मा के सदस्य बनने से इसका सीधा लाभ केंद्र सरकार को भी होगा क्योंकि भगतसिंह वर्मा ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ व किसानों की समझ रखने वाले मेहनतकश किसान नेता हैं। इनके सदस्य बनने से देश के अन्नदाता किसानों के साथ-साथ देश को भी लाभ होगा।
बैठक की अध्यक्षता पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी व संचालन अशोक मलिक ने किया। बैठक में वीरेंद्र चौधरी, डा. पहल सिंह सैनी, मौहम्मद राव रजा खान, प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक, सुशील गुर्जर, सुनील, मौहम्मद वसीम जहीरपुर, धीरेंद्र चौधरी एडवोकेट, स. अर्जुन सिंह, सुधीर चौधरी, संदीप चौधरी, विशाल त्यागी, यशपाल त्याग, नीरज सैनी, प्रधा हाजी साजिद, हाजी सुलेमान आदि मौजूद रहे।