कार्यकर्ता सम्मेलन में स्थानीय व्यक्ति को ही प्रत्याशी बनाने की मांग

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कार्यकर्ता को ही प्रत्याशी बनाने की मांग की। स्थानीय बेहट रोड स्थित एक पलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर देहात विधानसभा सीट पर जनपद के स्थानीय कार्यकर्ता को ही प्रत्याशी बनाने की मांग की रखी।

सम्मेलन में देहात विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने इसरार प्रमुख को प्रत्याशी बनाने की मांग करते हुए कहा कि इसरार प्रमुख विगत 22 वर्षों से पार्टी के लिए संघर्ष कर रहे हैं तथा इसरार चौधरी की सर्वसमाज के लोगों में मजबूत पकड़ है। उन्होंने इसरार प्रमुख को सशक्त प्रत्याशी बताते हुए कहा कि इसरार प्रमुख ही एकमात्र ऐसे नेता हैं जो देहात विधानसभा सीट पर विजयश्री हासिल कर सकते हैं।

सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं की भावनाओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अखिलेश यादव को अवगत करा दिया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री सरफराज खान ने कहा कि उन्होंने 2012 में सहारनपुर देहात विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। 2017 में भी उन्हें सपा प्रत्याशी बनाया गया परंतु गठबंधन के चलते उनका टिकट काटकर कांग्रेस प्रत्याशी को दे दिया गया था। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी सुप्रीमो सहारनपुर देहात विधानसभा सीट पर किसी तेली को ही चुनाव लड़ाना चाहते हैं तो किसी स्थानीय कार्यकर्ता को ही प्रत्याशी बनाएं।

सम्मेलन की अध्यक्षता कारी परवेज आलम सूमली व संचालन अब्दुल हफीज इंडिया ने किया। इस दौरान कारी कबीर, आमिर खान, फुरकान मलिक, जावेद मलिक, जीशान मलिक, एहसान मलिक, वाजिद मलिक, अब्दुल गफूर, जहांगीर सईद, नदीम मलिक, साबिर मलिक, शाकिब, धीरसिंह, इरफान, जाबिर मुखिया, कारी तौसीफ, मौलाना अब्दुल गफूर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।