समूह-सखी महिलाओं के मानदेय बढ़ाने की मांग
- सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर एसडीएम को ज्ञापन देते जनता देश संगठन के पदाधिकारी।
सहारनपुर। जनता देश संगठन के तत्वावधान में बुधवार को संगठन के पदाधिकारियों व समूह-सखी महिलाओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा आज संगठन के अध्यक्ष सुरेश फौजी के नेतृत्व में समूह सखी संगठन की महिलाएं जिला मुख्यालय पहुंची और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित विज्ञापन एसडीएम को देते हुए कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत समूह-सखी महिलाओं के मानदेय में वृद्धि की मांग की।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि समूह-सखी महिलाएं पिछले कई वर्षों से विभिन्न विभागीय योजनाओं, बैठकों एवं कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मात्र 800 रुपये प्रतिमाह का अल्प मानदेय दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, विभागीय कार्यों में आने वाला अधिकांश खर्च भी उन्हें स्वयं वहन करना पड़ता है। कम मानदेय के कारण समूह-सखी महिलाएं अपने परिवार का समुचित भरण-पोषण करने में असमर्थ हैं।
संगठन ने बताया कि बीते डेढ़ वर्षों से वेतन वृद्धि की मांग को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि जनता देश संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने 28 2025 को सहारनपुर आगमन के दौरान माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट कर समूह-सखी महिलाओं की समस्याओं से अवगत कराया था, जिस पर उप मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया था।
इस अवसर पर संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार (फौजी), राष्ट्रीय महासचिव एवं महिला विंग अध्यक्षा एडवोकेट पिंकी पवन शिंदे, मुख्य सलाहकार राणेश्वर दास सैनी, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बर्मन, प्रदेश महिला विंग अध्यक्षा एवं समूह-सखी संघर्ष समिति अध्यक्षा श्रीमती बबीता कश्यप, जिला अध्यक्ष सौरन सिंह, मीडिया प्रभारी बॉबी कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, बरखा देवी, उमा देवी, कोमल, सोनिया, प्रवेश, दीपमाला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
