भारत को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग

भारत को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग
  • सहारनपुर में आयोजित बैठक में भाग लेने जाते हिंरानिसं के पदाधिकारी।

सहारनपुर। हिंदू राष्ट्र निर्माण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट दुष्यंत राणा ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ था और पाकिस्तान एक मुस्लिम राष्ट्र है, ऐसे में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए जिलाध्यक्ष सचिन चैधरी के नेतृत्व में जनपद सहारनपुर के गांव सधारणसीर में ठाकुर अभिनव के निवास पर आयोजित बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट दुष्यंत राणा संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि सदन में वही व्यक्ति जाना चाहिए जो वंदे मातरम् गाने वाला हो, जनता का सेवक हो, राष्ट्रभक्त हो, श्रीराम का भक्त हो और भारत भूमि को मातृभूमि मानता हो। साथ ही उन्होंने राष्ट्रविरोधी तत्वों को चिन्हित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह एवं महामंत्री पार्थ राणा ने कहा कि भारत श्रीराम, श्रीकृष्ण एवं भगवान शिव की पावन भूमि है और इसे हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए। बैठक के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया। जिला अध्यक्ष सचिन चैधरी ने  रविंद्र राणा को जिला मंत्री (सहारनपुर) नियुक्त किया। वहीं  शिवम राणा को नांगल ब्लॉक अध्यक्ष तथा  रविंद्र राणा को नांगल ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में शंशांक चैहान, शिवम प्रजापति, मास्टर ब्रजपाल, शिवकुमार शर्मा, बंटी राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर सुरेश प्रधान ने की तथा संचालन अनुज उपाध्याय द्वारा किया गया।