नगर विकास मंत्री से मिले नगर विधायक राजीव गुम्बर, की सीवर लाईन स्वीकृत करने की मांग

नगर विकास मंत्री से मिले नगर विधायक राजीव गुम्बर, की सीवर लाईन स्वीकृत करने की मांग
  • सहारनपुर में नगर विकास मंत्री से मुलाकात करते नगर विधायक राजीव गुम्बर।

सहारनपुर। विधायक राजीव गुम्बर ने नगर विकास मंत्री ए के शर्मा से महानगर में नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत सीवर लाईन को स्वीकृत करने की मांग की।

विधायक राजीव गुम्बर ने आज लखनऊ में नगर विकास मंत्री ए के शर्मा से मिलकर कहा कि जनपद-सहारनपुर के सहारनपुर नगर निगम क्षेत्र को सीवरेज व्यवस्था की दृष्टि से दो जोन के अन्तर्गत 12 सब जोन में बांटा गया है जिसमें से 47 किमी. सीवर लाईन अमृत कार्यक्रम के प्रथम चरण के अंतर्गत तथा लगभग 55 किमी0 सीवर लाईन स्मार्ट सिटी कार्यक्रम के अन्तर्गत डाली जा चुकी है। शेष महानगर में लगभग 754.00 किमी. लम्बाई की सीवर लाईन के कार्यों हेतु कुल रूपये 1417.88 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृति हेतु अपलोड किया गया है जिसकी स्वीकृति शासन स्तर से दिया जाना है। यह सीवर लाइन बिछाई जाने के बाद सहारनपुर नगर निगम के पूरे क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था की सुविधा नगरवासियों को प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि सहारनपुर नगर निगम के दो-तिहाई क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था न होने के कारण यहां के निवासियों को नारकीय जीवन जीने हेतु विवश होना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी अधिक बदतर हो जाती है। ऐसी स्थिति में शेष बचे क्षेत्रों में सिवरेज सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए यह सीवर कार्य कराया जाना नितान्त आवश्यक है। उन्होंने शिघ्र ही नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत अमृत महुआ पोर्टल पर प्रस्तावित सहारनपुर नगर निगम क्षेत्र में सीवर लाईन कार्य की स्वीकृति देकर इस कार्य को उच्च प्राथमिकता पर कराये जाने की मांग की। नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने इस पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।