shobhit University Gangoh
 

साक्षी के हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग

साक्षी के हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग

लव जेहादियों के खिलाफ कडा कानून बनाने की भी मांग

राष्ट्रीय बजरंग दल ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय बजरंग दल ने दिल्ली में साक्षी की निर्मम हत्या पर कडा आक्रोश जताते हुए हत्यारोपित को फांसी की सजा देने, लव जेहाद के चलते हिन्दू युवतियों को अपने प्रेमजाल में फंसाने वालों के खिलाफ कडा कानून बनाने व लव जेहाद की शिक्षा देने वाले केन्द्रों व व्यक्तियों की जांच के बाद उन पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष बालिस्टर छांचियान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में आए दिन कट्टरपंथी मानसिकता वाले लोग अपना नाम व धर्म छिपाकर हिन्दू बहन बेटियों को लव जेहाद के नाम पर बहला फुसलाते हैं तथा उनका धर्मांतरण करवाकर नरक की जिंदगी जीने के लिए विवश करते हैं। हिन्दू लडकी द्वारा इस्लाम कबूल न करने पर उसे बर्बरतापूर्वक मौत के घाट उतार दिया जाता है, जैसा दिल्ली में देखने को मिला। जहां एक मुस्लिम युवक साहिल ने हिन्दू लडकी साक्षी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने उसके प्रेम प्रस्ताव व उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया था। साहिल ने साक्षी के शरीर में 40 से अधिक बार चाकुओं से वार किए तथा पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला। जब साहिल की गिरफ्तारी हुई तो उसके हाथ में कलावा और गले में रुद्राक्ष की माला थी, इससे साबित होता है कि देश में बडे स्तर पर हिन्दू लडकियों को लव जेहाद के तहत षडयंत्र के तहत फंसाया व उनका धर्मांतरण किया जा रहा है। यह बर्बर कृत्य करने के लिए मुस्लिम युवाओं को प्लानिंग के तहत शिक्षा दी जाती है।

उन्होंने अपनी असली पहचान छिपाकर हिन्दू लडकियों को लव जेहाद के तहत प्रेमजाल में फंसाने वाले कट्टरपंथी लोगों के खिलाफ संसद में कडा कानून बनाने तथा अपराध सिद्ध होने पर फांसी की सजा देने, हिन्दू लडकी को मौत के घाट उतारने वाले साहिल के खिलाफ फास्ट ट्रैक में सुनवाई कर फांसी की सजा देने तथा जेहाद की शिक्षा देने वाले केन्द्रों व व्यक्तियों की जांच कर उन पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। इस मौके पर रोहित बजरंगी, राजबीदर, संजय गिरी, सतीश, राकेश, गौरव, गुरदास रोहिल्ला, अमित गिरी, राजकुमार, रविन्द्र, जसबीर, रोहित कुमार, पिंटू आदि भी मौजूद रहे।

Jamia Tibbia