दिल्ली का घुटता दम: शनिवार को भी नहीं सुधरे हालात, खतरनाक स्तर पर बना हुआ है AQI; लोगों का सांस लेना हो रहा भारी
![दिल्ली का घुटता दम: शनिवार को भी नहीं सुधरे हालात, खतरनाक स्तर पर बना हुआ है AQI; लोगों का सांस लेना हो रहा भारी](https://24city.news/wp-content/uploads/2023/11/04_11_2023-1_23572664.webp)
दिल्ली की विषाक्त हवा लोगों का दम घोंट रही है। दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा में सांस लेना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। शनिवार को भी बीते दिनों की तरह ही हवा खतरनाक स्तर पर बनी हुई है। शनिवार सुबह से ही दिल्ली समेत गाजियाबाद नोएडा गुरुग्राम और फरीदाबाद व आसपास के अधिकतर इलाकों का एक्यूआई 450 के पार है।
नई दिल्ली। दिल्ली की विषाक्त हवा लोगों का दम घोंट रही है। दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा में सांस लेना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है।
शनिवार की शुरुआत भी बीते दिनों की तरह ही खतरनाक और जहरीली हवा के साथ हुई। शनिवार सुबह से ही दिल्ली समेत गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद व आसपास के अधिकतर इलाकों का एक्यूआई 450 के पार है।
सुबह 8.00 बजे दिल्ली के कुछ प्रमुख इलाकों का AQI-
आनंद विहार- 448
बवाना- 434
बुराड़ी- 404
डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज- 453
द्वारका सेक्टर 8- 427
आईजीआई एयरपोर्ट- 415
जहांगीरपुरी- 421
न्यू मोती बाग- 413
मुंडका- 423
ओखला फेज 2- 433
पटपड़गंज- 417
पंजाबी बाग- 435
आरके पुरम- 432
रोहिणी- 415
शादीपुर- 450
सिरीफोर्ट- 415
सोनिया विहार- 416
विवेक विहार- 406
वजीरपुर- 442
नोएडा में भी बेहद गंभीर श्रेणी में हवा
सतह पर चलने वाली हवा की रफ्तार कमजोर पड़ने, तापमान में गिरावट, ट्रैफिक जाम के कारण वायु प्रदूषण, पराली कूड़ा जलाने की घटनाओं की वजह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा की गुणवत्ता बेहद गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। शनिवार सुबह से स्मॉग छाया है।
ग्रेप का तीसरा चरण लागू होने से जरूरी परियोजनाओं को छोड़कर निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध है। ईंट भट्टों, हाट मिक्स प्लांट, स्टोन क्रशर और खनन व संबंधित गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगा है। बावजूद इसके शनिवार को सबसे ज्यादा एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) सेक्टर-62 और सेक्टर-116 में दर्ज किया गया।
सुबह 8.00 बजे नोएडा-ग्रेटर नोएडा का अधिकतम AQI
सेक्टर-1- 368
सेक्टर-125- 384
सेक्टर-62- 426
सेक्टर-116- 426
नॉलेज पार्क-3- 496
नॉलेज पार्क-5- 485