दिल्ली की खराब हवा में नहीं हो रहा सुधार, कई इलाकों में AQI 300 के पार पहुंचा; लोधी रोड पर बेहतर हालात

दिल्ली की खराब हवा में नहीं हो रहा सुधार, कई इलाकों में AQI 300 के पार पहुंचा; लोधी रोड पर बेहतर हालात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता एक बार फिर खराब (Poor) श्रेणी में दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह 7:05 बजे के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 234 रिकॉर्ड किया गया। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता बहुत खराब स्तर तक पहुंच गई है, जिससे लोगों को सांस संबंधी दिक्कतों का खतरा बढ़ गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, ठंडी हवाओं की कमी और सुबह की धुंध के कारण प्रदूषक कण वातावरण में फंसे हुए हैं। लंबे समय तक इस हवा में रहने से खांसी, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

दिल्ली के प्रमुख इलाकों में AQI स्तर

इलाका AQI
नेहरू नगर 309
जहांगीरपुरी 306
पूसा 300
डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज 299
आनंद विहार 293
द्वारका सेक्टर-8 288
चांदनी चौक 274
पंजाबी बाग 272
पटपड़गंज 259
ओखला फेज-2 276
नॉर्थ कैंपस (DU) 233
बवाना 234
ITO 222
अलीपुर 211
IGI एयरपोर्ट (T3) 166
लोदी रोड 130

लोगों के लिए सलाह

  • बाहर निकलते समय मास्क पहनें।
  • घर के अंदर हवा का प्रवाह बनाए रखें।
  • अनावश्यक यात्रा से बचें।