दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब’, रेड जोन में ज्यादातर इलाकों का AQI; देशभर में कोहरा कहीं कम तो कहीं ज्यादा

दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब’, रेड जोन में ज्यादातर इलाकों का AQI; देशभर में कोहरा कहीं कम तो कहीं ज्यादा

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार की सुबह हवा बेहद खराब दर्ज की गई। सुबह सात बजे दिल्ली का AQI 302 दर्ज किया गया। शहर के ज्यादातर इलाकों में हवा रेड जोन में आ गई। कई इलाकों में AQI 350 से भी ऊपर दर्ज किया गया।

साथ ही देशभर के कई हवाई अड्डों पर बुधवार सुबह बहुत घना कोहरा देखा गया, जिससे उड़ानों पर भारी असर पड़ा। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कम असर रहा। कोहरे की वजह से प्रदूषक कण हवा में फंस जाते हैं, जिससे प्रदूषण का असर और ज्यादा देर तक बना रहता है।

दिल्ली-NCR AQI रिपोर्ट

इलाका AQI स्थिति
नेहरू नगर 361 गंभीर
आनंद विहार 351 बहुत खराब
चाँदनी चौक 347 बहुत खराब
ओखला फेज-2 345 बहुत खराब
जहाँगीरपुरी 346 बहुत खराब
पूसा 348 बहुत खराब
आर. के. पुरम 341 बहुत खराब
पंजाबी बाग 327 बहुत खराब
पटपड़गंज 334 बहुत खराब
रोहिणी 323 बहुत खराब
द्वारका NSIT 234 खराब
IGI एयरपोर्ट T3 242 खराब
बवाना 191 मध्यम

दिल्ली के अधिकतर स्टेशन Very Poor और Red Zone में दर्ज किए गए हैं।

 देशभर में कोहरे का कहर

एयरपोर्ट दृश्यता (मीटर) कोहरे की स्थिति
आगरा 0 m अत्यंत घना कोहरा
तेजपुर 0 m अत्यंत घना कोहरा
भटिंडा 0 m अत्यंत घना कोहरा
अमृतसर 50 m घना कोहरा
जयपुर 50 m घना कोहरा
कोलकाता 100 m घना कोहरा
जम्मू 200 m मध्यम कोहरा
कानपुर 200 m मध्यम कोहरा
अंबाला 400 m मध्यम कोहरा
चंडीगढ़ 600 m हल्का कोहरा
दिल्ली – पालम 800 m हल्का कोहरा
दिल्ली – सफदरजंग 800 m हल्का कोहरा

(IMD के अनुसार सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच की स्थिति)

स्वास्थ्य पर असर

  • आंखों में जलन
  • गले में खराश
  • सांस फूलना
  • अस्थमा और हार्ट पेशेंट के लिए गंभीर खतरा