shobhit University Gangoh
 

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, 7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, पढ़िये- IMD की ताजा भविष्यवाणी

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, 7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, पढ़िये- IMD की ताजा भविष्यवाणी

नई दिल्ली । पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड ने दस्तक दे दी है। रविवार की सुबह बेहद ठंडी रही। अन्य दिनों की तुलना में कम लोग रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले और जो  निकले भी वह ठंड से कांपते नजर आए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में रविवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। यह भी कहा गया है कि आने वाले दिनों न्यूनतम पारे में  और गिरावट आएगी। कुलमिलाकर उत्तर भारत के कड़कड़ाती ठंड के लिए तैयार रहीं, इसी के साथ कई रिकॉर्ड भी ठंड की वजह से टूट सकते हैं।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के साथ एनसीार के शहरों में भी शीत लहर जारी है। इस वजह से शनिवार को भी सुबह में ठंड महसूस की गई। न्यूनतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले एक डिग्री की बढ़ोतरी जरूर हुई। फिर भी न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। तेज हवा के कारण अधिकतम तापमान में भी थोड़ी गिरावट हुई। दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो नवंबर में 14 सालों में सबसे कम है। शनिवार को दिल्ली में सबसे कम न्यूनतम तापमान लोधी रोड में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और पालम में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह में धुंध होगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 27 नवंबर तक न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री के बीच रहेगा।

Jamia Tibbia