• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली पुलिस ने ट्विटर के खिलाफ दर्ज किया केस, मामला चाइल्ड पोर्नोग्राफ़िक से जुड़ा

  • June 29, 2021
दिल्ली पुलिस ने ट्विटर के खिलाफ दर्ज किया केस, मामला चाइल्ड पोर्नोग्राफ़िक से जुड़ा
  • सरकार के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर से जारी तनातनी के बीच ट्विटर एक फिर बाद विवादों से घिर गया है. ताजा घटनाक्रम में दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने ट्विटर के खिलाफ केस दर्ज किया है.

दिल्ली : सरकार के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर से जारी तनातनी के बीच ट्विटर (Twitter) एक फिर बाद विवादों से घिर गया है. ताजा घटनाक्रम में दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने ट्विटर के खिलाफ केस दर्ज किया है. बता दें कि यह केस नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (NCPCR) की शिकायत पर दर्ज हुआ है. यह मामला चाइल्ड प्रोनोग्राफी से जुड़ा हुआ है. ट्विटर के खिलाफ पोस्को एक्ट (Posco Act) और आईटी एक्ट के तहत दिल्ली में मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि ट्विटर पर बच्चों की अश्लील सामग्री लगातार डाली जा रही थी.

बता दें कि इससे पहले भी एनसीपीसीआर (NCPCR) ने शिकायत की थी. इस मामले में एनसीपीसीआर ने डीसीपी साइबर सेल को भी 29 जून को पेश होने के आदेश दिए थे. एनसीपीसीआर ने दो पत्र लिखे थे. एक पत्र एक साइबर सेल और दूसरा सीपी दिल्ली पुलिस को लिखा गया था.

बता दें कि इससे पहले यूपी पुलिस ने गाजियाबाद में एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई के मामले में भी सांप्रदायिक अशांति फैलाने के लिए ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक को कानूनी नोटिस भेजा था. माहेश्वरी को नोटिस जारी करते हुए बताया गया था कि लोनी थाने में ट्विटर इंडिया के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज है.  वैसे इस मामले में ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी को कोर्ट से कुछ राहत मिली है.

बता दें कि देश में माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की मनमानी दिनों दिन बढ़ रही है. इससे पहले ट्विटर ने देश के नक्शे के साथ भी छेड़छाड़ की है. ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर भारत के नक्शे से हटाकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश के रूप में दर्शाया है. हालांकि विवाद बढ़ने पर ट्विटर ने इस गलती को सुधार जरूर लिया है, मगर उसकी मुश्किल बढ़ गई है. जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाने को लेकर ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है.

साइबर एसपी गुरु चरण सिंह ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्विटर इंडिया के एम.डी. मनीष माहेश्वरी के खिलाफ 505/2 धारा के तहत एफ आई आर दर्ज कर ली गई है.


Post navigation

Prev
Next
ओडिशा में राकेश टिकैत के साथ हुई बदसलूकी? किसान नेता ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप

ओडिशा में राकेश टिकैत के साथ हुई बदसलूकी? किसान नेता ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप

  • April 1, 2026
‘लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी दक्षिण भारत के लिए अन्यायपूर्ण’: कांग्रेस ने केंद्र के प्रस्तावित विधेयक पर जताई कड़ी आपत्ति

‘लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी दक्षिण भारत के लिए अन्यायपूर्ण’: कांग्रेस ने केंद्र के प्रस्तावित विधेयक पर जताई कड़ी आपत्ति

  • April 1, 2026
बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया

बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया

  • April 1, 2026
यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए CM योगी का बड़ा कदम, इस फैसले से बदलेगी तस्वीर!

यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए CM योगी का बड़ा कदम, इस फैसले से बदलेगी तस्वीर!

  • April 1, 2026
US की 18 कंपनियों को दहलाने की ईरान ने दी धमकी, गुस्से में लाल अमेरिका बोला- ‘पहले भी और अब भी…’

US की 18 कंपनियों को दहलाने की ईरान ने दी धमकी, गुस्से में लाल अमेरिका बोला- ‘पहले भी और अब भी…’

  • April 1, 2026
‘पहले लात खाएंगे, फिर टिकट की चाह में गुझिया खिलाएंगे’, आशु मलिक पर बरसे राजभर

‘पहले लात खाएंगे, फिर टिकट की चाह में गुझिया खिलाएंगे’, आशु मलिक पर बरसे राजभर

  • April 1, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘ये प्यार इस बात की घोषणा…’, असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी April 1, 2026
  • ‘हमनें यूपी की बीमारी को दूर किया, अब बीमारू नहीं विकास करने वाला राज्य’, सीएम योगी का बड़ा बयान April 1, 2026
  • BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लगाया लाखों का जुर्माना, जानें पंजाब किंग्स के कप्तान से क्या हुई गलती April 1, 2026
  • ओडिशा में राकेश टिकैत के साथ हुई बदसलूकी? किसान नेता ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप April 1, 2026
  • ‘लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी दक्षिण भारत के लिए अन्यायपूर्ण’: कांग्रेस ने केंद्र के प्रस्तावित विधेयक पर जताई कड़ी आपत्ति April 1, 2026
  • बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया April 1, 2026
  • ‘इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी BJP’ अखिलेश यादव ने FCRA बिल को लेकर सरकार पर उठाए सवाल April 1, 2026
  • PAN, फास्टैग और LPG के दाम से लेकर रेलवे टिकट तक… आज से क्या-क्या बदला? April 1, 2026
  • यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए CM योगी का बड़ा कदम, इस फैसले से बदलेगी तस्वीर! April 1, 2026
  • US की 18 कंपनियों को दहलाने की ईरान ने दी धमकी, गुस्से में लाल अमेरिका बोला- ‘पहले भी और अब भी…’ April 1, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez