shobhit University Gangoh
 

दिल्ली-NCR में एक बार फिर तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, जानिए कब से बढ़ेगी गर्मी? मौसम विभाग ने बताया

दिल्ली-NCR में एक बार फिर तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, जानिए कब से बढ़ेगी गर्मी? मौसम विभाग ने बताया

दिल्ली-एनसीआर में दो दिन पहले तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इसके बाद से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि रविवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

सोमवार तक छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में रविवार (20 अप्रैल) को आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सोमवार तक बादल छाए रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मंगलवार को चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने मंगलवार (22 अप्रैल) को भी दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है।

बुधवार से दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार (23 अप्रैल) के बाद से दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ेगी। दिन के समय गर्म हवाएं चलेंगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

अप्रैल के अंत तक पड़ने लगेगी प्रचंड गर्मी

दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल महीने के अंत तक प्रचंड गर्मी पड़ने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतकम तापमान 43 डिग्री सेल्लिसयस तक पहुंच सकता है। दिन के सयम हीट वेव भी चलेंगी। रात में भी गर्मी रहेगी और गर्म हवाएं भी चलेंगी।

Jamia Tibbia