दिल्ली सरकार ने जारी किया EV पॉलिसी 2026 का ड्राफ्ट, इलेक्ट्रिक वाहन खरीद पर मिलेगी भारी छूट
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए शनिवार (11 अप्रैल 2026) को बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिश में अहम कदम उठाते हुए EV नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी कर दिया है।
दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी 2026–2030 (ड्राफ्ट)
खरीद प्रोत्साहन
A) इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर
•कीमत की लिमिट: ₹2.25 लाख
•साल 1: ₹10,000/kWh (ज्यादा से ज्यादा ₹30,000)
•साल 2: ₹6,600/kWh (ज़्यादा से ज़्यादा ₹20,000)
•साल 3: ₹3,300/kWh (ज़्यादा से ज़्यादा ₹10,000)
B) इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (ई-ऑटो)
•साल 1: ₹50,000
•साल 2: ₹40,000
•साल 3: ₹30,000
C) इलेक्ट्रिक गुड्स व्हीकल (N1)
•साल 1: ₹1,00,000
•साल 2: ₹75,000
•साल 3: ₹50,000
D) स्क्रैपिंग इंसेंटिव
•टू-व्हीलर: ₹10,000
•थ्री-व्हीलर: ₹25,000
•कार (≤ ₹30 लाख): ₹1,00,000
•गुड्स व्हीकल: ₹50,000
टैक्स बेनिफिट
•EV के लिए रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस पर 100% छूट।
•₹30 लाख तक की कारों के लिए पूरी छूट।
•₹30 लाख से ज़्यादा की कारों के लिए कोई छूट नहीं।
31 मार्च 2030 तक लागू (जब तक इसे बढ़ाया या बदला न जाए)।
