Delhi Election 2025: ‘शीशमहल ही आप की कब्रगाह बनेगा’, दिल्ली CM House पर ये क्या बोल गए अनिल विज

विज ने किसान आंदोलन पर भी दिया बयान
विज ने एएनआई को बताया कि हरियाणा में बीजेपी (Delhi BJP) की जीत से शुरुआत करते हुए, पार्टी ने महाराष्ट्र में जीत हासिल की और अब दिल्ली का समय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास की राजनीति शुरू कर दी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
शीशमहल ही आम आदमी पार्टी की कब्रगाह बनेगा-श्रम मंत्री
विज ने आगे कहा कि यो जो शीशमहल है जो कि एक गरीब आम आदमी पार्टी ने अपने रहन-सहन का तरीका बताने के लिए बनाया है। वो ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी की कब्रगाह बनेगा।
बीजेपी ने चुनाव जीतने के लिए प्रचार अभियान को किया तेज
दिल्ली विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 5 फरवरी को होंगे और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है।एक दिन पहले, भाजपा उम्मीदवारों ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में कथित भूमिका के लिए जेल गए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था और विश्वास जताया था कि डबल इंजन सरकार दिल्ली में अगली सरकार बनाने जा रही है।
भाजपा ने आप नेताओं पर भ्रष्टाचार और कथित कुशासन का आरोप लगाया है। तीसरे कार्यकाल पर नजर गड़ाए आम आदमी पार्टी शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने “प्रदर्शन” को बढ़ावा देने के लिए जनता के पास जाएगी। 2020 के विधानसभा चुनाव में AAP ने 70 में से 62 सीटें जीतीं और बीजेपी ने आठ सीटें हासिल कीं।