नई दिल्ली। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) को मिल रही जान से मारने की धमकियों के बीच अब पार्टी की एक और महिला नेता को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। दिल्ली भाजपा की एक महिला प्रवक्ता का नाम अश्लीलता परोसने वाली वेबसाइट पर डाला गया है।
FIR में कई धाराएं लगाईं
वेबसाइट पर कुछ अश्लील वीडियो भी डाले गए हैं, जिन्हें उनका बताकर लोगों से देखने के लिए कहा गया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद संसद मार्ग थाना पुलिस ने आइटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अश्लील वीडियो भी डाले
एक भाजपा नेता ने बताया कि यह मामला शनिवार शाम को सामने आया। पीड़िता के कुछ दोस्तों ने फोन कर बताया कि उनके नाम को सर्च करने के बाद उनका नाम अश्लीलता परोस रही एक वेबसाइट पर सामने रहा है। वेबसाइट पर फर्जी तरीके से एडिट करके कुछ अश्लील वीडियो भी डाले गए हैं।
यह महिला प्रवक्ता भाजपा की तरफ से विभिन्न टीवी चैनलों पर पार्टी का पक्ष रखती रही हैं। इस दौरान कई चैनलों पर उनकी और अन्य पार्टी के प्रवक्ताओं के बीच गर्मागर्म बहस भी हुई है।
भाजपा की महिला नेताओं को बनाया जा रहा निशाना
हालांकि, इनमें से कोई चर्चा अभी तक विवादित नहीं रही है। उन्होंने कहा कि आजकल भाजपा की महिला नेताओं को निशाना बनाने का फैशन चल पड़ा है। ऐसे में इस मामले में शरारती तत्वों पर ठोस कार्रवाई कर सख्त संदेश देना चाहिए।