Delhi Chalo March: दिल्ली सरकार ने खारिज की 9 स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की मांग

Delhi Chalo March: दिल्ली सरकार ने खारिज की 9 स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की मांग

नई दिल्ली । आम आमदी पार्टी सरकार ने दिल्ली पुलिस की उस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली के 9 स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की इजाजत दी जाए। इस बाबत दिल्ली सरकार की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया है। इसमें दिल्ली पुलिस की इस मांग की खारिज कर दिया है।

‘किसानों की मांगें जायज है। केंद्र सरकार को किसानों की मांगें तुरंत माननी चाहिए। किसानों को जेल में डालना इसका समाधान नहीं है। इनका आंदोलन बिल्कुल अहिंसक है। अहिंसक तरीके से आंदोलन करना हर भारतीय संवैधानिक अधिकार है। उसके लिए जेल में नहीं डाला जा सकता, इसलिए स्टेडियम को जेल बनाने की दिल्ली पुलिस की इस अर्जी को दिल्ली सरकार को तुरंत खारिज कर सकती है।’

बता दें कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से किसानों के ‘दिल्ली कूच’ की सूचना के बाद शुक्रवार सुबह से ही हरियाणा के सभी बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी सरकार ने राज्य के 9 स्टेडियम को अस्थाई जेल में तब्दील करने की इजाजत मांगी थी, जिसे खारिज कर दिया गया है।

केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली का घेराव करने की किसानों की जिद ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को हलकान कर दिया है। पंजाब, हरियाणा, उप्र, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों से दिल्ली की तरफ बढ़ रहे किसानों को रोकने में राज्य सरकारों की सांसें फूल गईं। दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गो पर सघन जांच के कारण दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। कई लोगों की फ्लाइट छूट गई। एनसीआर को जोड़ने वाले कई रूटों पर मेट्रो को बंद या सीमित करना पड़ा। शुक्रवार को भी यही व्यवस्था रहेगी। गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद, गाजियाबाद जिले में कई जगह भीषण जमा लगा रहा। किसानों ने 26 और 27 नवंबर को दिल्ली का घेराव करने का एलान किया था।

Jamia Tibbia