shobhit University Gangoh
 

दिल्लीः मदरसे में भेजे जाने से नाराज लड़के ने छोड़ा घर, मुंबई में भिखारी के रूप में मिला

दिल्लीः मदरसे में भेजे जाने से नाराज लड़के ने छोड़ा घर, मुंबई में भिखारी के रूप में मिला

नई दिल्ली : घर वाले जबरन पढ़ाई के लिए मदरसे में भेजते थे, सिर्फ इसलिए 14 साल का लड़का दिल्ली स्थित अपने घर से भाग गया. अब लंबे प्रयास के बाद दिल्ली पुलिस ने मुंबई से भिखारी की हालत में लड़के को बरामद किया.

दिल्ली के जमिया नगर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 14 साल का लड़का अपने परिवार वालों को सिर्फ इसलिए छोड़ कर भाग गया था क्योंकि वो उसे मदरसे में पढ़ाई के लिए भेजा करते थे.

साउथ ईस्ट जिले के डीएपी आर.पी मीना के मुताबिक 27 नवंबर को दिल्ली के जामिया नगर पुलिस स्टेशन में जेनुअल अब्बादिन नाम के शख्स ने शिकायत दी कि उनका 14 साल का बेटा गुमशुदा है. दिल्ली पुलिस में तुरंत किडनैपिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

मामले की जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को दी गई. पुलिस टीम ने गुमशुदा लड़के के दोस्तों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लड़के को मुंबई से ढूंढ निकाला. लड़का मुंबई में सड़क पर भिखारियों की तरह जीवन जी रहा था.

पूछताछ में लड़के ने बताया कि उसके परिवार के लोग उसे जबरदस्ती पढ़ने के लिए मदरसे में भेजते थे, लेकिन मदरसे में पढ़ाई करना उसे पसंद नहीं था इसलिए वो घर छोड़कर मुंबई भाग गया था. दिल्ली पुलिस ने लड़के को उसके परिवार वालों को सौंप दिया है.

Jamia Tibbia