केंद्रीय मंत्री से मिला व्यापारियों का शिष्टमंडस्ल

- सहारनपुर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल को ज्ञापन सौंपते व्यापारी प्रतिनिधि।
सहारनपुर [24CN]। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के शिष्टमंडल ने जिलाध्यक्ष रोहित घई के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात कर आगामी बजट में सहारनपुर से दिल्ली के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के शिष्टमंडल का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष रोहित घई ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सौंपे ज्ञापन में आगामी बजट में सहारनपुर से दिल्ली के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने तथा व्यापारियों को भी किसानों की तरह कम ब्याज पर ऋण हेतु व्यापारी कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की। जिला महामंत्री आशु निरंकारी, महानगर महामंत्री मुकेश गक्खड़, सुनील शर्मा व युवा जिलाध्यक्ष अंतरिक्ष अरोड़ा ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल से व्यापारियों के लिए विधान परिषद में व्यापारी कोटे के अंतर्गत दो सीटें देने की मांग की। इस दौरान पार्षद मानसिंह जैन, नीरज अरोड़ा, राजकुमार बतरा, प्रवेश काम्बोज, वरूण भारती, नमन गुम्बर, शेखर सचदेवा, आशीष लूथरा, पवन तलवार, रमेश पंजाबी, अमित गर्ग आदि मौजूद रहे।