नवागत थाना प्रभारी से मिला सद्भावना शांति समिति का प्रतिनिधिमंडल

नवागत थाना प्रभारी से मिला सद्भावना शांति समिति का प्रतिनिधिमंडल
  • सहारनपुर में नवागत थाना प्रभारी का स्वागत करते सद्भावना शांति समिति के पदाधिकारी।

सहारनपुर। सद्भावना शांति समिति के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त थाना जनकपुरी प्रभारी सनुज यादव से शिष्टाचार भेंट कर शांति व्यवस्था कायम रखने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सद्भावना शांति समिति के अध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त थाना प्रभारी सनुज यादव को बुके देकर स्वागत किया।

नवनियुक्त थाना प्रभारी सनुज यादव ने कहा कि सद्भावना शांति समिति के सभी सदस्य क्षेत्र के अंदर शांति बनाए रखने में पुलिस के विशेष सहयोगी होते हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से इसी प्रकार अपना सहयोग बनाए रखने की अपील की। सद्भावना शांति समिति के अध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि समिति के सभी सदस्य व पदाधिकारी पूरे क्षेत्र के अंदर विगत कई वर्षों से लगातार अपनी सजग भूमिका निभाते हुए कार्य कर रहे हैं। छोटी से छोटी समस्या को अपने क्षेत्र में पुलिस के सहयोग से आपसी तालमेल बनाते हुए हल कराते हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सद्भावना बनी रहे, यही हम सबकी प्राथमिकता है। प्रतिनिधिमंडल में समिति के मुख्य संरक्षक नाथीराम पठेडिय़ा, स. महेंद्र सिंह, राजकुमार अरोरा, सुशील काम्बोज, हाजी शमशेर, शाहनवाज, जौली प्रजापति, मनीष कश्यप, सीमा जायसवाल, अंकुश, दीपक, विशाल सैनी, पृथ्वी सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।