महापौर से मिला पंजाबी वैलफेयर संगठन का प्रतिनिधिमंडल
![महापौर से मिला पंजाबी वैलफेयर संगठन का प्रतिनिधिमंडल](https://24city.news/wp-content/uploads/2022/09/12spur3.gif)
- सहारनपुर में महापौर का स्वागत करते हुए पंजाबी वैलफेयर संगठन के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। पंजाबी वैलफेयर संगठन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं के सम्बंध में महापौर संजीव वालिया से मुलाकात कर उनका समाधान कराए जाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पंजाबी वैलफेयर संगठन के अध्यक्ष नीरज अरोड़ा तथा महामंत्री संजय खन्ना व विपिन बजाज ने महापौर को बताया कि भगतसिंह मार्ग पर सफाई कर्मचारियों द्वारा 100 रूपए की पर्ची काटी जा रही है। उन्होंने पर्ची को 100 रूपए की बजाए 50 रूपए कराए जाने की मांग की।
संरक्षक रोहित घई व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील चौधरी ने कहा कि सब्जी मंडी पुल का निर्माण धीमा गति से चल रहा है जिससे व्यापारी वर्ग को परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा पुल पर जाम लगा रहता है। उन्होंने बताया कि महानगर में जिन सड़कों को खोदकर सीवर लाईन डाली गई है उनका भी शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में चेयरमैन कुणाल गुलाटी, अक्षु छाबड़ा, हर्ष गुलाटी, मोनू, राजू बजाज, कमल सुखीजा, कपिल अरोड़ा, मयंक कुमार, राजू तनेजा, टंडन कुमार, राजीव अरोड़ा, महेंद्र अरोड़ा आदि शामिल रहे।