डीआईजी से मिला निषाद पार्टी का प्रतिनिधिमंडल

- सहारनपुर में नवागत डीआईजी का स्वागत करते निषाद पार्टी के पदाधिकारी।
सहारनपुर। निषाद पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश कुमार के नेतृत्व में सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय कुमार साहनी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा श्री साहनी के नेतृत्व में सहारनपुर परिक्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होने की शुभकामनाएं दी।
निषाद पार्टी के पदाधिकारी राष्ट्रीय सचिव नरेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में एकत्र होकर होकर डीआईजी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने डीआईजी अजय कुमार साहनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सहारनपुर मंडल के मुजफ्फरनगर, शामली व सहारनपुर जिलों में कानून-व्यवस्था का वातावरण और बेहतर होगा। साथ ही आम जनता में सुरक्षा को लेकर भरोसा कायम होगा। प्रतिनिधिमंडल में जयभगवान कश्यप, धनप्रकाश कश्यप, विनोद कश्यप, नवाज आलम, राकेश कुमार कश्यप, उदयवीर कश्यप, सुभाष कश्यप, विशाल कश्यप, विनोद कश्यप, सुरेश कश्यप, पंकज कश्यप, नरेश कश्यप, चंद्रभान आदि मौजूद रहे।