shobhit University Gangoh
 

जिलाधिकारी से मिला मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधिमंडल।

जिलाधिकारी से मिला मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधिमंडल।
  • सहारनपुर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि।

सहारनपुर [24CN] । मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर कोरोना के कारण लागू किए गए नाइट कफ्र्यू का समय रात्रि नौ बजे के स्थान पर रात्रि 11 बजे किए जाने की मांग की। मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के नेतृत्व में एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि जनपद में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते जनपद के सभी नगरीय क्षेत्रों नगर निगम सहारनपुर, नगर पालिका देवबंद, नकुड़, गंगोह, सरसावा व नगर पंचायत रामपुर मनिहारान, नानौता, तीतरो, अम्बेहटा, चिलकाना सुलतानपुर, बेहट व छुटमलपुर में रात्रि नौ बजे से प्रात: छह बजे तक नाइट कफ्र्यू लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।

उनका कहना था कि रात्रि नौ बजे नाइट कफ्र्यू लगाने से एक ओर जहां अनेक व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पवित्र रमजान माह भी आरम्भ हो रहा है जिसमें इस्लाम धर्म के अनुयायी रात्रि नौ बजे की नमाज के बाद तराबी की नमाज पढ़ते हैं जिसमें दो घंटे का समय लग जाता है। उनका कहना था कि इस्लाम समुदाय के सभी लोग शासन की गाइडलाइन का पालन करने को जनहित में प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से नाइट कफ्र्यू की सीमा रात्रि 9 के स्थान पर रात्रि 11 बजे निर्धारित किए जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में मिल्ली काउंसिल के जिलाध्यक्ष मौलाना डा. अब्दुल मालिक मुगीसी, मौलवी फरीद, मुफ्हे सालेह, मौलाना अहमद, सै. हसान आदि शामिल रहे।

Jamia Tibbia