उप श्रमायुक्त से मिला लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमंडल

उप श्रमायुक्त से मिला लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमंडल
  • सहारनपुर में उप श्रमायुक्त का स्वागत करते उद्यमी।

सहारनपुर। लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता के नेतृत्व में उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम से मुलाकात कर सहारनपुर की औद्योगिक इकाइयों में श्रम विभाग द्वारा किए जा रहे व्यापारियों के उत्पीडऩ और सर्वे को लेकर रोष व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील सडाना ने कहा कि औद्योगिक इकाइयां सरकार के नियमों के अनुरूप काम कर रही हैं और भविष्य में भी करने को तैयार हैं लेकिन जिस तरह से सर्वे किया जा रहा है, वह गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि नई औद्योगिक इकाइयों में 1000 दिन तक किसी भी तरह का कोई निरीक्षण नहीं किया जाएगा। उसके बावजूद श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा उद्यमियों का उत्पीडऩ किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आगामी 15 दिन तक किसी भी औद्योगिक इकाई में निरीक्षण नहीं किया जाएगा परंतु इस अवधि में जिन औद्योगिक इकाइयों ने श्रम विभाग में अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वह इकाई पंजीकृत हो जाए। उप श्रमायुक्त ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी भी उद्यमी का उत्पीडऩ करना नहीं है। विभाग द्वारा उसका पूरा सहयोग किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने राजीव आनंद, मुकेश शर्मा पिलखनी, शौर्य जैन, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।