नवागत एसएसपी से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

- सहारनपुर में एसएसपी से मिलने जाते व्यापारी प्रतिनिधि।
सहारनपुर [24CN]। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारियों ने महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन टाडा से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए सहयोग करने का आश्वासन दिया।
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारी महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महानगर महामंत्री स. सुरेंद्र मोहन सिंह चावला के नेतृत्व में एकत्र होकर पुलिस लाईन पहुंचे जहां उन्होंने नवागत एसएसपी डा. विपिन टाडा से मुलाकात कर प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संरक्षक किशनलाल ठक्कर, संगठन मंत्री रामराजीव सिंघल, आईटी मंच के प्रदेशाध्यक्ष राजीव मदान, गुलशन अनेजा, अशोक छाबड़ा, नीरज जैन, अशोक नारंग, अनुभव शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।