डीआईजी से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

सहारनपुर [24CN]। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डा. प्रीतेंद्र सिंह से मुलाकात कर व्यापारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में डीआईजी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने सहारनपुर परिक्षेत्र के नवागत डीआईजी डा. प्रीतेंद्र सिंह से मुलाकात कर व्यापारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग रखी। इस पर डीआईजी प्रीतेंद्र सिंह ने व्यापारी प्रतिनिधियों को व्यापारियों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने का आश्वासन दिया।

इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने जनता रोड पर बनाए गए व्यापार मंडल के नए कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान शैलेंद्र भूषण गुप्ता, मुकुल मनोहर गोयल, जिलाध्यक्ष जयवीर राणा, गगन जैन, सुमित मलिक, सुशील काम्बोज, अजय बंसल, दिव्यलोक त्यागी, अमित ढींगड़ा, जोली प्रजापति आदि मौजूद रहे।


विडियों समाचार