मुआवजे की मांग को लेकर जिलाधिकारी से मिला भाकियू का प्रतिनिधिमंडल

- सहारनपुर में जिलाधिकारी को समस्या से अवगत करतो भाकियू अराजनीतिक के प्रतिनिधि।
सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मुलाकात कर लाखनौर में रेल पटरी के किनारे सर्विस रोड में ली गई किसानों की भूमि का उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
भाकियू अराजनीतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार व जिलाध्यक्ष चौ. चरणसिंह ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को बताया कि लाखनौर में रेलवे लाइन के किनारे बनाई गई सर्विस रोड के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया था परंतु अभी तक कई किसानों को उनकी भूमि का मुआवजा नहीं मिल पाया है। इस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से किसानों की भूमि के मुआवजा सम्बंधी समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल जिला महासचिव चौ. अशोक कुमार, प्रदीप ठाकुर, केहर सिंह, भूपेंद्र त्यागी, मनोज, नीतू, संजील, अमित मुखिया आदि किसान शामिल रहे।