जिला कारागार में पीडि़तों से मिला सर्वदलीय संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल

जिला कारागार में पीडि़तों से मिला सर्वदलीय संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल
  • सहारनपुर में जिला कारागार में पीडि़तों से मिलने जाता सर्वदलीय संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल।

सहारनपुर [24CN]। सर्वदलीय संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन के दौरान जेल में बंद लोगों से मुलाकात कर न्याय मिलने तक कानूनी लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिलाया।

सर्वदलीय संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बेहट विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक उमर अली खान व नवनिर्वाचित एमएलसी शाहनवाज खान के नेतृत्व में जिला कारागार पहुंचकर जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन में गिरफ्तार किए गए लोगों से मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जेल में बंद लोगों को विश्वास दिलाया कि प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर लगाई गई गलत धाराओं को हटवाने की बात चल रही है और न्यायालय का भी सहारा लिया जा रहा है। न्याय मिलने तक कानूनी लड़ाई लडऩे का काम किया जाएगा। उन्होंने पीडि़तों को आश्वासन दिया कि जुल्म ज्यादतियों को रोकने के लिए फिर से अधिकारियों से बात की जाएगी और न्यायालय में अधिवक्ताओं के माध्यम से तमाम साक्ष्य पेश करने का काम किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में सांसद प्रतिनिधि मोनिस रजा, आकिल फारूख एडवोकेट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रागिब अली व अरसी हसन शामिल रहे।