संजय व टिंकू की अगुवाई में प्रतिनिधि मण्डल पूर्व सांसद डिम्पल यादव से मिला

- पूर्व सांसद डिम्पल यादव से मुलाकात करते विधायक व पार्षद
सहारनपुर [24CN]। प्रदेश मे होने वाले 2022 के विस चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने सपा की पूर्व संासद डिम्पल यादव से भेंट की और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए चुनाव में पार्टी की जीत का परचम लहराने की योजना में अपने सुझाव रखे, जिस पर पूर्व सांसद ने सभी लोगों से मिशन 2022 की सफलता में जुट जाने का आह्वान किया।
सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने पार्टी नेताओं के साथ लखनऊ में सपा की पूर्व संासद डिम्पल यादव से भेंट की। इस दौरान पार्टी नेताओं से पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने 2022 के होने वाले विस चुनाव की जनपद में की जा रही तैयारियां पर विस्तार से चर्चा करते हुए जनपद के राजनीतिक हालातों की जानकारी ली। जिस पर विधायक संजय गर्ग व पार्षद टिंकू अरोड़ा ने जनपद के वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से पूर्व सांसद डिम्पल यादव को विस्तार पूर्वक अवगत कराते हुए कहा कि आश्वस्त किया कि 2022 में अधिकांश सीटों पर पार्टी उम्मीदवार अपनी विजय पताका फहराने का काम करेंगे।
जिस पर पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने सभी लोगों को निर्देशित करते हुए कहा कि 2022 के होने वाले विस चुनाव को चुनौती के रूप में स्वीकार कर सभी लोग चुनाव की तैयारियों में जुट जाये, जिससे कि जन विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से अलग कर प्रदेश में सुशासन व विकास परख सरकार का पार्टी सुप्रीमों अखिलेश यादव के नेतृत्व में गठन किया जा सकें। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता उमंग जैन, फरहाद आलम गाढ़ा, अमित गुर्जर, मनप्रीत सिंह संजू आदि मौजूद रहे।