shobhit University Gangoh
 

आज लखनऊ आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, एचएएल अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

आज लखनऊ आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, एचएएल अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

रक्षामंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर लखनऊ आएंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सोमवार को बताया कि रक्षामंत्री सुबह 11:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे दिलकुशा आवास जाएंगे, जहां दोपहर 12 बजे एचएएल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

राजनाथ दोपहर दो बजे एकल अभियान के अंतर्गत ‘परिवर्तन कुंभ’ में शामिल होने के लिए कानपुर रोड स्थित राम मनोहर लोहिया विधि विवि पहुंचेंगे। शाम 4 बजे वे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Jamia Tibbia