रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंद‍िर में सफाई के बाद की पूजा, कहा- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरे देश के ल‍िए हर्षोल्लास का क्षण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंद‍िर में सफाई के बाद की पूजा, कहा- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरे देश के ल‍िए हर्षोल्लास का क्षण

लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हनुमान सेतु मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई के काम में शामिल हुए। उन्‍होंने हनुमान सेतु मंदिर में पूजा भी की। राजनाथ सिंह ने कहा, “22 तारीख को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी अतिथी आ रहे हैं, यह पूरे देशवासियों के लिए हर्षोल्लास का क्षण है।”